वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल सरदार नगर चौरी चौरा गोरखपुर में छः दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ

 

आशुतोष कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट 

वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल सरदार नगर चौरी चौरा गोरखपुर में छः दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ आज हुआ। बतौर मुख्य अतिथि चौरी चौरा थाना के सीनियर एस आई श्री अरविंद कुमार यादव जी फीता काट कर एवं दीपप्रज्वलन कर इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर स्कूल चेयरमैन श्री अरविंद त्रिपाठी ने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ बच्चो को मौज मस्ती भी करनी जरूरी होती है। इसी लिए कैंप का आयोजन किया गया की बच्चे इसको एंजॉय करे और रिफ्रेस हो जाए। कैंप में मुख्य आकर्षण पूल पार्टी, हॉर्स राइडिंग,स्केटिंग, बास्केटबाल, वॉलीबॉल,क्रिकेट, बैडमिंटन, पजेल, डांस, म्यूजिक, आर्ट एंड क्राफ्ट, शूटिग आदि है।जिसमे आज हॉर्स राइडिंग, योगा, एरोबिक, डांस एवं आर्ट एंड क्राफ्ट में बच्चो ने धमाल मचाया इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल डॉ. आर के मिश्रा एवं स्कूल निदेशक तूलिका त्रिपाठी एवं शैलेन्द्र त्रिपाठी उपस्थित रहे।और बच्चो को समर कैंप की बधाई दी। और कहा की स्कूल बच्चो के सर्वांगीण विकास के लिए काम करता। क्यू की बच्चों को आज के टाइम में एक्स्ट्रा एक्टिवी भी आनी जरूरी है इसके लिए स्कूल अबाकस क्लासेज, रोबोटिक्स क्लासेज, लैंग्वेज क्लासेज भी इंट्रीड्यूज करा रहा है । और स्कूल प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए उसके लिए भी बच्चो को तैयार कर रहा है।इसके लिए जेईई/नीट एवं ओलिंपियाड के एग्जाम की तैयारी कैसे की जाती है। इसपर भी बच्चो को प्लेटफार्म दे रहा है। और आगे भी जो उनको पढ़ाई के लिए चाहिए होगा स्कूल उनको उपलब्ध कराता रहेगा इसके लिए स्कूल कटिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *