हाई स्कूल के मेधावी छात्र को बाइक देकर किया सम्मानित

 

 

  • चौरीचौरा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत सथरी में संचालित सत्या आईएएस सुपर-100 शिक्षण संस्थान में केशवापट्टी सथरी निवासी छात्र प्रिंस यादव को हाई स्कूल में 83 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर संस्थान के निदेशक सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी ने पल्सर बाइक देकर समान्नित किया। मेधावी छात्र प्रिंस यादव को बाइक की चाभी चौरीचौरा के पूर्व चेयरमैन ज्योति प्रकाश गुप्ता व अमेरिका में विचिता स्टेट यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर दीपक प्रकाश गुप्ता के हाथों प्रदान किया गया। प्रिंस यादव यूपी बोर्ड के हाई स्कूल परीक्षा में 83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संस्था में सबसे अधिक अंक प्राप्त किये। पूर्व चेयरमैन ने कहा की पुरस्कार प्राप्त होने से बच्चों में कंपटीशन की भावना विकसित होती है। जिससे बच्चे और मेहनत लगन से पढ़ाई करते है। संस्था के डायरेक्टर ने बच्चे के उज्जवल भविष्य की कामना की है। छात्र को पुरस्कार के रूप में बाइक मिलने पर क्षेत्र के लोगो में हर्ष व्याप्त है। इस अवसर पर अनुराग पांडेय, कुसुम मणि, संदीप तिवारी, राजू तिवारी, राम भरत दुबे समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *