महिला चिकित्सक की गाड़ी में हुआ जबरदस्त टक्कर बाल बाल बची महिला चिकित्सक थाने में दर्ज हुआ मुकदमा

महिला चिकित्सक की गाड़ी में हुआ जबरदस्त टक्कर बाल बाल बची महिला चिकित्सक थाने में दर्ज हुआ मुकदमा 

हाटा, कुशीनगर

स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हाटा की महिला चिकित्सक डॉक्टर. निधि उपाध्याय सरकारी कार्य को लेकर जिला मुख्यालय से वापस घर लौट रही थी  कि उनके गाड़ी में एक वाहन ने जोडदार टक्कर मारी थी जिसके बाद महिला चिकित्साधिकारी का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया जिसकी लिखित शिकायत महिला चिकित्साधिकारी द्वारा स्थानीय थाने को दिया गया महिला चिकित्साधिकारी के शिकायत पत्र के आधार पर स्थानीय पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही किया जा रहा है।जानकारी के लिए बताते चलें कि चिकित्सक के अनुसार घटना  बीते तीन सितंबर का बताया जा रहा है।

 

डॉक्टर. निधि उपाध्याय ने इस मामले में समुचित कार्यवाही की मांग की है।

हाटा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार सिंह ने बताया कि रविवार की शाम चिकित्सक की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *