देवानंद दुबे अध्यक्ष और श्रीप्रकाश चौहान महामंत्री निर्विरोध निर्वाचित
श्रीनिवास तिवारी की रिपोर्ट
हाटा में जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ का चुनाव संपन्न, शिक्षकों ने फूल-माला पहनाकर किया स्वागत
हाटा, कुशीनगर। हाटा विकास खंड के जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ का चुनाव सोमवार को जूनियर हाईस्कूल हाटा के प्रांगण में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव में ब्लॉक अध्यक्ष पद पर देवानंद दुबे तथा ब्लॉक महामंत्री पद पर श्रीप्रकाश चौहान निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। दोनों पदों पर एक-एक नामांकन होने के कारण निर्वाचन प्रक्रिया निर्विरोध संपन्न हुई।