सफाई कर्मचारी गुड्डू पासवान को पोखरभिंडा के प्रधान अवनीश मणि ने किया संम्मानित

 

 कोरोना योद्धा सफाई कर्मचारी गुड्डू को पोखरभिंडा के प्रधान अवनीश मणि द्वारा किय गया सम्मानित

गोरखपुर से आशुतोष कुमार पान्डेय की रिपोर्ट

आज जहाँ कोरोना महामारी देश मे अपना पाव पसारी हुई है वैसे मे लोग एक दूसरे से मिलने से कतराते हुएअपनी दूरी बना रहे है तो उस क्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी हिमांशु शेखर ठाकुर के निर्देश के अनुपालन में जनहित की सेवा के लिये अपने जान की परवाह न करके सफाई कर्मचारी गुड्डू द्वारा पूरे गांव सहित आइसोलेशन सेन्टर तक का साफ-सफाई जहाँ घर से लेकर गली-गली तक इस योद्धा ने किया तो उसके कार्यो से सभी संतुष्ट रहे वैसे मे गुड्डू पासवान ने दोनों टाईम क्षेत्र मे  स्प्रे (दवा का छिड़काव) करता ही रहा वहीं इस कर्मचारी के गांव में बाहर से आये कुल 09 लोगो को आइसोलेशन सेंटर पर रोका गया था। उन सभी क्वरोनटाइन लोगो के कमरों की विधिवत सफाई- सफाई में कोई कसर नही छोड़ी। इस कर्मचारी के कार्यो से प्रभावित होकर इनके ग्राम प्रधान अवनीश मणि त्रिपाठी द्वारा सफाई कर्मचारी  गुड्डू पासवान को फूल माला,व अंग वस्त्र तथा एक हजार रुपये नगद सहयोग देकर संम्मानित किया।

भोपाबाजार के प्रधान ने भी किया कर्मचारी को संम्मानित—

भोपाबाजार के ग्राम प्रधान प्रकाश चन्द जायसवाल उर्फ पप्पू भैया ने अपने यहां तैनात महिला कर्मचारी अरुना व मुन्नी देवी को प्रतिदिन इस महामारी में अच्छे कार्य करने की प्रसंशा करते हुए नगद व फूल मालाओ से सुशोभित करते हुए सम्मानित किया ।

संम्मानित होने के बाद से कर्मचारियों मे छाया खुशी-

 सम्मान प्राप्त कर कर्मचारियों में जहाँ बेहद खुशी दिखी वहीं अपने देश के मा0प्रधान मंत्री व माननीय मुख्मत्री जी का सभी कर्मचारियों द्वारा आभार प्रकट किया गया।

उक्त समय पर यह लोग रहे मौजूद

उक्त सम्मान के समय सहायक विकास अधिकारी (पं0) परमात्मा प्रसाद पाण्डेय, खण्ड प्रेरक चेतई प्रसाद पटवा,टीम लीडर भुल्लन पासवान,संदीप मणि त्रिपाठी,संदीप कुमार, राज कुमार निषाद, महेश गुप्ता,हरेन्द्र कुमार पासवान भोलानाथ आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *