समय से कंम्बबाईन उपलब्ध ना होने से किसान स्वयं फसल काटने मे जुटे

कंमबाइन के भरोसे रहनेवाले किसानो ने लिया फसल कटाई का संकल्प—

देवरिया रूद्रपुर से प्रदीप गुप्ता की रिपोर्ट

जनपद देवरिया के रुद्रपुर खोरमा ,एकला मिश्रौलिया महेशपुर, ललपुरवां, सुअरहां, सतुआभार, हडहीं, जाफ़राबाद, गोनाहा,सुरतपुरा ,शीलहटा ,मागा ,कोरार नारायणपुर आदि क्षेत्रों में गेहूं की फसल तैयार होकर खड़ी हो गई है ऐसे में किसान कंबाइन मशीन कृषि संसाधनों के अभाव में बहुत ही चिंतित दिखाई दे रहे हैं ऐसे में मौसम भी अपना कभी-कभी रुख बदल दे रहा है जो किसानों की चिंता और बढ़ जा रही है छोटे वर्ग के किसान परिवारों के साथ मिलकर सोशल डिस्टेंडिंग का ख्याल रखते हुए फसल की कटाई का जिम्मा ले लिया है । वहीं बड़े खेतिहर किसान समय से फसल नहीं कटने से  चिंतित दिखाई दे रहे हैं।

कटाई को नहीं मिला कंमबाइन मशीन किसान परेशान-

क्षेत्र में फसल तैयार होने से पहले पंजाब हरियाणा से कटाई हेतु आपरेटर पहुंच कर कर कंबाइन मशीन ठीक कर लेते थे पर आज लाकडाउन के वजह से बाहल से आपरेटर पहुंच नहीं सके और फसले तैयार हो गई जो चिंता का बिषय बना है।कंबाइन मशीन मालिकों का कहना है इस लाक डाउन में बाहर से हमारे ऑपरेटर ना आने के कारण हम लोग की कंबाइन मशीन खड़ी रह गई है ,यहां लोकल क्षेत्रों में ऑपरेटर ना होने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ।

      क्या कहते है क्षेत्रीय ग्रामीण खेतिहर किसान 

वही स्थानीय ग्रामीण अब अपने गेहूं की फसल की कटाई अपने स्वजनों के साथ करने में जुटे हैं  तथा अपने आपमे उचित दूरी का पालन कर कटाई कर रहे हैं। ऐसे मे बड़े किसान गेहूं का रकबा अधिक होने के कारण कटाई-गहाई एक साथ करने वाली कंबाइन मशीन की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *