ब्राह्मण जनकल्याण समिति ने किया तमाम कोरोना फाइटर्स को सम्मानित**
न्यूज टीम से बिनय गुप्ता की रिपोर्ट
चौरीचौरा-कोरोना महामारी के चलते लॉक डाउन के नियमों और सोशल डिस्टेंस को मेंटेन कराने के लिए पूरे इलाके में चिकित्सक/पुलिसकर्मी व सफाईकर्मी 24 घंटे अपनी सेवाएं दिन रात लोगों को दे रहे हैं। वहीं लोगों को सुरक्षित रखने के लिए गांवों में नजर रखी जा रही है जनता का फर्ज बनता है कि वह वैश्विक महामारी कोरोना में प्रशाशन का सहयोग करे उक्त बातें अखिल भारतीय ब्राह्मण जनकल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित कल्यान पांडेय ने चौरीचौरा के तहसीलदार रत्नेश तिवारी,
नायब तहसीलदार अलका सिंह व थाना प्रभारी सूर्यभान सिंह
व उनके समस्त टीम को सम्मानित करने के दौरान कहा,इस दौरान मुंडेरा बाजार के चैयरमैन प्रतिनिधि ज्योति प्रकाश गुप्ता, एसआई सुरेंद्र सिंह,एसआई बन्सबहादुर यादव,एसआई अजय यादव, दिवाकर प्रसाद,ओमप्रकाश यादव,सफाई नायक झुंझुन बाबा आदि को अंगवस्त्र व फल देकर सम्मानित किया गया, मुख्य रूप से ईश्वरचन्द्र जायसवाल, कुलदीप जायसवाल,उमेश सिंह,संतोष सिंह,महेंद्र जायसवाल, बबलू जायसवाल,नवरत्न कुमार,छोटू यादव आदि मौजूद रहे।