रूद्रपुर मे लाकडाउन के मद्देनजर पुलिस हुई सख्त रोडपर बेवजह घूमरहे लोगों के गाडियों को किया चालान

रूद्रपुर में लाँकडाउन में बेवजह घूमरहे लोगो के वाहनों का पुलिस ने किया चालान–

न्यूज टीम से विशेष संवाददाता आर .पी पान्डेय की विशेष रिपोर्ट*

जनपद देवरिया  के रूद्रपुर मेंलाक डाउन के दूसरे चरण के दौरान मंगलवार शाम को प्रशासन की सख्ती देखी गई आलम यह रहा कि बेवजह सड़कों पर सैर सपाटा करनेवाले लोगों को अधिकारीयों द्वारा नियम का पाठ पढ़ाते हुए दंडित भी किया गया।

इन अधिकारियों ने बेवजह घूमने वालो को कुछ इसकदर पढ़ाया नियम पालन करने का पाठ

रूद्रपुर तहसील के उपजिलाधिकारी ओम प्रकाश, पुलिस क्षेत्राधिकारी अंबिका प्रसाद, व इस्पेक्टर अरुण मौर्य के साथ पुलिस बल ने कस्बे के प्रमुख चौराहों पर गुजरने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की जिसमें दर्जनभर वाहनों का चालान भी किया ।

बोले उपजिलाधिकारी तहसील रूद्रपुर

उप जिलाधिकारी रूद्रपुर ने बताया कि प्रशासन हर संभव कदम गरीबों और जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने में उठा रही है। सूचना के बाद तुरंत मदद को कर्मचारी व अधिकारी पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि लाक डाउन का कड़ाई से पालन किया जाए । बिना वजह घूमने वाले वाहन चालकों पर नजर रखी जाए उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे को देखते हुए सावधानी बरतने की जरूरत है मास्क का प्रयोग करें उचित दूरी बना कर रहे, घरों में रहकर ही इसे हराया जा सकता है साफ-सफाई का ध्यान रखें और नियमों का पालन करते हुए देश को कोरोना से मुक्त बनाएं।

बोले रूद्रपुर के इस्पेक्टर अरूण कुमार

 रूद्रपुर के इस्पेक्टरअरुण कुमार मौर्य ने कहा कि दोपहिया वाहन चालक बिना

वेवजह सड़कों पर घूमते मिले तो उनका चालान अवश्य ही किया जाएगा ।तथा यह अभियान आगे भी जारी रहेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *