भाजपा नेता अजय कुमार सिंह टप्पू ने भौआपार मे चौपाल लगाकर सुनी लोगों की समस्याएं

 भाजपा नेता अजय कुमार सिंह टप्पू ने भौवापार मे चौपाल लगाकर सुनी लोगो की समस्याए

आशुतोष कुमार पान्डेय

गोरखपुर जनपद के चौरिचौरा क्षेत्र के भाजपा नेता अजय कुमार सिंह टप्पू ने रविवार को भौवापार मे जन संवाद कार्यक्रम के तहत एक चौपाल लगाया जहाँ ग्राम वासियों तथा क्षेत्रवासियों से जन संवाद किया, और ग्राम वासियों की समस्याओं को सुना

तथा उसके त्वरित निदान के लिए तत्काल फोन के माध्यम से संबंधित अधिकारी को सूचना दे कर तुरन्त निस्तारण करने का आग्रह किया।कार्यक्रम का संचालन करते हुए मुंडेरा बाजार के मनोनीत सभासद प्रकाशचंद नन्हे ने कहा कि टप्पू भैया एक ऐसे नेता है जो जनता के दुख दर्द को सुनने के लिए हमेशा क्षेत्र में तत्पर रहते हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनोनीत सभासद पंडित राजकुमार व्यास ने कहा कि

भैया जी सर्व समाज को साथ लेकर के चलते हुए गांव गरीब तथा खेत खलियान में काम कर रहे किसान भाइयों की कोई भी समस्या हो तत्काल कार्यालय पर सूचित करें।

मां तरकुलहा के अनन्य भक्त अजय कुमार सिंह टप्पू भैया जी ने कहा कि हमारे पूर्वज इसी चौरी चौरा के लोगों के लिए शहीद हो गए हैं इसलिए हमारी यह नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि हम चौरी चौरा के समस्त नागरिकों के बारे में उनके सुख-दुख के बारे में सोच रहे हैं। तथा उसके निस्तारण की जिम्मेदारी भी है।

पाचौपाल कार्यक्रम मे यह कार्यकर्ता रहे मौजूद

 

इस दौरान राधेश्याम राजभर, पन्ने राजभर, व्यास मुनि, संदीप राजभर, प्रदीप, चौधरी, खेदन राजभर, पप्पू राजभर, मनोज राजभर, राकेश राजभर, बेचू बौद्ध, श्री दयाल पासवान, नितेश पांडे, रणविजय सिंह सैंथवार, संपूर्णानंद पांडे, मुराद आलम, भागवत मौर्य, विदेशी भारती, सचिन भारती, विनोद विश्वकर्मा, शैलेंद्र पासवान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *