चौरीचौरा क्षेत्र के भाजपा नेता रविकांत तिवारी ने राममंदिर धनसंग्रह कार्यक्रम मे दिया एकलाख एक्यावन हजार एकसौ एक्यावन का सहयोग-
गोरखपुर से आशुतोष कुमार पांडेय की रिपोर्ट

चौरी चौरा के वरिष्ठ भाजपा नेता रविकांत तिवारी के नेतृत्व में चौरी चौरा में राम मंदिर निधि संग्रह की एक आवश्यक बैठक किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक सुभाष जी रहें।और विशिष्ट अतिथि के रूप में ज़िला सर संघचालक श्री भागवत शुक्ला जी रहे। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री सुभाष जी ने कहा की अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है जिससे भारत को विश्व में एक अलग पहचान से जाना जाता है।श्री राम मंदिर का निर्माण पूरे भारत वर्ष के लोगों के सहयोग से किया जाएगा।कोई भी मन्दिर निर्माण बिना जनसहयोग से सम्पन्न नहीं होता है।ततपश्चात वरिष्ठ भाजपा नेता रविकांत तिवारी ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने अनुसार राम मंदिर निर्माण में सहयोग करना चाहिए।

बैठक के उपरांत रविकांत तिवारी ने प्रान्त प्रचारक को एक लाख एक्यावन हज़ार एक सौ एक्यावन रुपये का चेक सौंपा।बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष हरिकेश राम त्रिपाठी, विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री प्रदीप पाण्डेय, ज़िला प्रचारक धीरज जी,अभिषेक रंजन द्विवेदी, विनय द्विवेदी,कृष्णा कुमार शुक्ला,राजेश पाठक,अम्बरीष द्विवेदी,प्रदीप श्रीवास्तव, शुभम त्रिपाठी, पवन अवस्थी सहित सभी लोग मौजूद रहें।