चौरीचौरा ब्रम्हपुर क्षेत्र मे निकला कुछ इस तरह का भब्य शोभायात्रा

 

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समर्पण अभियान के तहत निकला भब्य झाँकी तथा शोभा यात्रा

आशुतोष कुमार पान्डेय की रिपोर्ट-

श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समर्पण अभियान के तहत आज प्रभु श्रीराम के भव्य झांकी व ३० किमी लम्बी शोभा यात्रा का आयोजन विधान सभा चौरी-चौरा के ब्रह्मपुर ब्लॉक में किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाकर यह संदेश दिया कि अयोध्या में प्रभु श्री राम का मंदिर जन जन के सहयोग व जन-जन के समर्पण से बहुत ही भव्य और दिव्य बनने वाला है।

हजारों की संख्या में लोगों ने गाजे-बाजे के साथ भव्य रथ यात्रा निकालते हुए राम मंदिर निर्माण में सहयोग में अपील किया।

कार्यक्रम के समय यह लोग रहे मौजूद

उक्त अवसर पर जिला सह संचालक श्री भागवत शुक्ला जी, नगर प्रचारक विरेन्द्र जी, चौरी चौरा वरिष्ठ भाजपा रविकांत तिवारी, राकेश त्रिपाठी ,मतेन्द्र जायसवाल ,कृष्णा कुमार शुक्ला ,मंडल अध्यक्ष चन्दन मिश्रा, सुग्रीव तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष राजेश पाठक, रामप्रीत यादव ,राजाराम राय, अम्बरीष द्विवेदी, रजनीश शुक्ला ,राम कृष्णा यादव, अजय यादव, विनय गुप्ता ,प्रेम सागर ,अतुल कांत तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में राष्ट्रीय स्वयंसेवक के कार्यकर्ता और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *