चौरीचौरा क्षेत्र के तरकुलहा धाम मे पुलवामा हमले के शहीद जवानों को किया गया नमन
संजय मिश्रा/राजेश जैसवाल की रिपोर्ट
गोरखपुर जनपद के चौरीचौरा क्षेत्र के माता तरकुलही धाम प्रांगण में स्थित अमर शहीद बाबू बंधू सिंह स्मारक पर गोरखपुर के बैंड़ टीम के द्वारा राष्ट्रीय गीतों के धुन एवं मां तरकुलही देवी व्यापार मंडल वेलफेयर सोसाइटी एवं मां तरकुलही देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के तरफ से पुलवामा हमले के 2 वर्ष पुरे होने पर शहीद जवानों को दीप प्रज्वलित कर किया गया नमन। 14 फरवरी 2021 दिन शनिवार को सायं काल 5:30 बजे माता तरकुलहा मंदिर के प्रांगण में स्थित अमर शहीद बाबू बंधु सिंह के स्मारक पर उत्तर प्रदेश पुलिस गोरखपुर की बैंड टीम के द्वारा राष्ट्रीय गीतों के धुन बजाकर तथा व्यापार मंडल तरकुलहा एवं चैरिटेबल ट्रस्ट तरकुलहा के पदाधिकारियों व्यापारियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर पुलवामा हमले के 2 वर्ष पूरे होने पर अमर जवानों को नमन किया गया।
कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से पुलिस वैन्ड टीम से यह जवान रहे मौजूद
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश पुलिस गोरखपुर के बैंड का नेतृत्व मेजर राम जी गौंड ने किया महेंद्र गुप्ता छेदी गुप्ता इंद्रेश प्रसाद राममिलन राम दरस पवन सिंह थापा प्रेम थापा एवं अवधेश कुमार ने उनका साथ दिया।
तरकुलही देवी व्यापार मंडल सोसायटी के यह सदस्य भी रहे मौजूद
मां तरकुलही देवी व्यापार मंडल वेलफेयर सोसाइटी के सचिव मुन्नीलाल चौहान उपाध्यक्ष हिमाचल साहनी संरक्षक रमेश राय एडवोकेट दीनानाथ जायसवाल हरीश राजभर अभिनव जयसवाल सुग्रीव साहनी ऋषि साहनी सचिन सुनील पासवान पूरन सैनी राजेंद्र शर्मा राहुल शर्मा जितेंद्र चौहान इंदल राजभर धर्मेंद्र जायसवाल वकील चौहान विनोद चौहान ध्रुव जायसवाल छोटेलाल मोदनवाल रमेश सैनी बृजकिशोर बबलू पासवान राकेश साहनी चंदन जयसवाल शुभम चौहान गोलू पासवान दीपक सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं व्यापारी मौजूद रहे।।