पुर्व माध्यमिक विद्यालय हाटा पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हुई एक गोष्ठी बक्ताओ ने रखे विचार
श्री निवास तिवारी की रिपोर्ट
कुशीनगर जनपद के हाटा नगर के पुर्व माध्यमिक बिद्यालय पर अंतरराष्ट्रीयमहिला दिवस के अवसर पर एक गोष्ठी समारोह मनाया गया।
बिद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सिद्ध बरनवाल ने कहा कि सदियों से महिलाओं की पूजा होती आई है, लेकिन अत्याचार भी हो रहे हैं !भ्रूण हत्या ,दहेज प्रथा, हिंसा, अन्य कई अपराध से महिलाओं को जूझना पड़ता है !
कुछ ऐसे बोले संगोष्ठी कार्यक्रम सिद्ध वर्नवाल
कार्यक्रम के दौरान सिद्ध वर्नवाल ने कहा कि तमाम महिलाएं देश की कमान संमभाली है उदाहरण के क्रम मे कहे कि पढ़ लिखकर इंदिरा गांधी, प्रतिभा पाटिल, सुषमा स्वराज, मायावती जैसे ताकतवर महिलाओं ने अपना परचम लहराया है !आज महिलाएं समाज में कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं !
कुछ ऐसे बोले संगोष्ठी मे बिद्यालय के प्रधानाचार्य
विद्यालय के प्रधानाध्यपक विजय श्रीवास्तव ने बच्चियों से अच्छे से पढ़ाई कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी !कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी विद्यालय की प्रधानाचार्य एवं अन्य अभिभावक महिलाएं भी उपस्थित रहे! बच्चियों ने दहेज प्रथा, बाल विवाह पर भाषण दिया एवं मनमोहक गीत प्रस्तुत किया!.