रविकांत तिवारी ने लगाया चौपाल बोले चार सालो मे सरकार ने बदल दी प्रदेश की सूरत
चौरीचौरा।चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता रविकांत तिवारी ने बुधवार को विकास खंड ब्रह्मपुर के ग्राम सभा पंचदेउरी ने चौपाल लगा कर केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाई।भाजपा नेता ने चौपाल में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि
प्रदेश सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष पूरे होने जा रहे है।इन चार वर्षों में सरकार ने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाकर प्रदेश को निरंतर विकास के पथ पर ले जा रहे है। सरकार ने लगातार चार वर्ष में विकास कर प्रदेश की सूरत ही बदल दी। प्रदेश सरकार ने पूरे प्रदेश में माफिया राज समाप्त कर सुशासन की सरकार दी। रविकांत तिवारी ने आगे कहा कि सभी भाजपा कार्यकर्ता एक एक घर जाकर सरकार की योजनाओं का प्रचार करे और योजना का लाभ दिलाने में लोगो का सहयोग करे।
इस अवसर पर योगेंद्र दुबे, नीलू दुबे, विपिन निषाद, विद्यार्थी कुमार, नागेंद्र यादव, सुनील यादव, अम्बरीष प्रजापति, राम प्रवेश, मोहित कुमार, हरिकेश कुमार, उपेंद्र यादव, मोहन कुमार, कल्याण समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।