ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की नहीं है कमी जरूरत है बस उसे निखारने की रविकांत तिवारी
आशुतोष कुमार पांडेय की रिपोर्ट
जनपद गोरखपुर के चौरी चौरा तहसील क्षेत्र के माई धिया में आयोजित चौरी चौरा शहीद स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।फाइनल मुकाबला गजपुर हरैया बनाम आदर्श क्रिकेट क्लब सौला भारी के बीच खेला गया।क्रिकेट मैच के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता पंडित रविकांत तिवारी रहें।
और विशिष्ठ अतिथि के रूप नगर पंचायत मुंडेरा बाजार के चैयरमेन ज्योति प्रकाश गुप्ता रहें।मुख्य अतिथि ने फीता काटकर शुभारंभ किया।ततपश्चात मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता रविकांत तिवारी ने परिचय प्राप्त किया
और खिलड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल से शारिरिक और मानसिक विकास होता है।ग्रामीण अंचल में प्रतिभा कि कमी नहीं है बस उसे निखारने की जरूरत है और ग्रामीण अंचल के खिलाडिय़ों के लिए जो भी सहयोग होगा उसके लिए मैं तैयार हूं।और विशिष्ठ अतिथि ज्योति प्रकाश गुप्ता ने कहा कि ऐसे आयोजन से खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन होता है।

