सेवाभारती आयाम के संपर्क प्रमुख योगेश पान्डेय ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्र के लोगों मे बितरण किया खाद्य सामाग्री
आशुतोष कुमार पांडेय की रिपोर्ट
सेवा भारती सामाजिक आयाम के संपर्क प्रमुख योगेश पांडे ने झगहा क्षेत्र के मिश्रौलिया जयराम कोल एवं राजधानी के आस पास के एरिया में एनडीआरएफ के टीम के साथ बाढ़ में फंसे लोगों के घरों तक स्टिमर से जाकर खाद्य पदार्थ के साथ लोगों की सहायता रोज की तरह किया उन्होंने कहा की बाढ़ का पानी तो कुछ दिन में समाप्त हो जाएगा लेकिन इसके बाद सबसे बड़ी समस्या लोगों के घर खाद्य सामग्री के साथ जल जनित रोगों की होने की संभावना का कारण अभी दिख रहा है जब पानी समाप्त होता है तो तमाम तरह की बीमारी होने की आशंका होगी साथ ही साथ यहां आस-पास जितने लोगों का मकान मैंने देखा अधिक्तर घरो मे पानी घरों में घुसा हुआ है जिसके वजह से लोगों का अनाज जैसे धान गेहूं आटा चावल सब बर्बाद हो गया क्योंकि गांव में अक्सर रोग डेहरी में अपने भोजन के सामान को रखते हैं 98 के बाद यह पहली बार इतनी बड़ी आपदा इस क्षेत्र के लोगों को झेलनी पड़ रही है जिसके वजह से किसी को संका भी नहीं था कि इतना बड़ा आपदा आ सकता है ।
अक्सर लोग अपने-अपने छतों पर अपने सामानों की सुरक्षा करने के लिए बैठकर रखवारी कर रहे हैं इस कार्य में एनडीआरफ के डिप्टी कमान्डेन्ट पी एल सर्मा एवं स्टाप का काफी.बड़ा सहयोग स्वयंसेवी संस्था के टीम हो रहा है ।आज के कार्यक्रम में संजय सोनकर प्रमोद पांडे अंशुमान मिश्रा मनीष विवेक ओम प्रकाश पांडे विजय प्रताप सिंह के साथ तमाम समाजसेवी मंजू सहयोगी बने है।