शनी देव के मुर्ती के प्राण-प्रतिष्ठा हेतु धूमधाम से निकली शोभायात्रा

शनिदेव मूर्ति स्थापना के लिए धूमधाम से  निकली शोभायात्रा-वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शनिदेव की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा

अनिल वर्मा की रिपोर्ट

 गोरखपुर जनपद के सरदारनगर के सरैया हनुमान मंदिर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्री शनिदेव की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा किया गया। प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व प्रतिमा की नगर में शोभा यात्रा निकाली गई।


बीते तीन दिन से चल रहे पूजा अर्चना के बाद शनिवार को मंदिर पुजारी आचार्य पंडित चंद्रशेखर पांडेय, पंडित विवेकानद दुबे, कृष्ण गोपाल ओझा, पंडित गिरिजा शंकर द्विवेदी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना किया गया। यजमान के रूप में अनिल कुमार पांडेय व चंद्रभान कसौधन पत्नी सहित पूजा में शामिल हुए। पूजा अर्चना के बाद प्रतिमा के नगर भ्रमण के लिए शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा सरैया, बिलारी, बसडीला, फुटहवाइनार, तरकुलहा होते हुए पूजा स्थल हनुमान मंदिर पर पहुंची। इसके बाद मंदिर सामिति के अध्यक्ष रमानिवास पांडेय, राममनोहर सिंह, चंद्रदेव उपाध्याय, दयानंद पाण्डेय, सरदार सुखदेव सिंह मजीठिया, प्रखर सिंह, शिखर सिंह, प्रशांत सिंह, राधेश्याम गुप्ता, पवन कुमार सिंह, अनिल जायसवाल, अनूप चौरसिया, भगवानदास विश्वकर्मा, अजय कुमार, पिंटू राय, दिनेश निषाद, किशन निगम, नंदलाल गौंड, बनारसी सिंह, नीरज, राहुल, साहुल, रामनवल, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आलोक यादव, राजू सिंह, विवेक पांडेय, राधेश्याम निषाद, रवि कुमार सिंह, धीरज पांडेय, ज्ञानेश चंद्र यादव सहित सैकड़ों की संख्या में लोग शोभा यात्रा में शामिल हुए और लोगो ने श्री शनिदेव की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में महिला श्रद्धालु भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *