सरैया शुगर मिल पर किसानों तथा कर्मचारियों के बकाया को तत्काल भुगतान करने का जितेंद्र पांडेय ने उठाया आवाज-
आशुतोष कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट
सरैया शुगर मिल सरदार नगर के गन्ना किसान का बकाया पैसा तत्काल भुगतान किया जाए तथा कर्मचारियों का पैसा भी तत्काल भुगतान किया जाए उक्त बातें जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जिला संगठन प्रभारी जितेंद्र कुमार पांडे ने कहीं विधानसभा चौरीचौरा के सरैया शुगर पर किसानों का वह कर्मचारियों का करोड़ों रुपया बाकी है जिसे शुगर मिल मालिक द्वारा भुगतान नहीं किया जा रहे हैं जिसका शुगर मिल मालिक के ऊपर आरसी हो चुका है बावजूद किसानों और कर्मचारियों का भुगतान नहीं हो पा रहा है ।एक तरफ कोरोनावायरस जैसे भयानक महामारी से लोगों का कमर टूट गया है दूसरी तरफ किसानों व कर्मचारियों का पैसा नहीं मिलने से किसान और कर्मचारी काफी दुखी हैं उत्तर प्रदेश सरकार भी इसको लेकर गंभीर नहीं हैं क्षेत्र के किसान अब गन्ना बोने से कतराते हैं उनके सामने भुगतान ना होने से रोजी रोटी का संकट भी पैदा हो गया है कर्मचारी भी अपने परिवार का जीविका नहीं चला पा रहे हैं जिससे क्षेत्र में शुगर मिल मालिक के खिलाफ काफी रोष व्याप्त है विधानसभा चौरीचौरा के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जितेंद्र कुमार पांडेय ने कहा की अगर जल्द से जल्द किसानों और कर्मचारियों का भुगतान नहीं होता है तो किसानों और कर्मचारियों के साथ शुगर मिल पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा