भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक बने अभिमन्यु शुभचिंतको ने दिया शुभकामना
आशुतोष कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट
*भारतीय जनता पार्टी द्वारा डॉ. अभिमन्यु दूबे को शिक्षक प्रकोष्ठ में मंडल संयोजक मनोनीत किया गया आपको बताते चलें कि देश की यशस्वी पार्टी- भारतीय जनता पार्टी के मण्डल संयोजक डॉ. अभिमन्यु कुमार दूबे(चेयरमैन सेंट्रल पब्लिक एकेडमी चौरी चौरा) जी द्वारा शैक्षिक क्षेत्र को लेकर पार्टी योगदान हेतु चर्चा-परिचर्चा पर आज क्षेत्रीय संयोजक आदरणीय आर.पी. चंद (शिक्षा प्रकोष्ठ), ज़िला संयोजक (शिक्षक प्रकोष्ठ) आदरणीय चंद्र भूषण मिश्रा, डॉ. के. एम. पाल (ज़िला सह संयोजक), अविनाश चंद (ज़िला सह संयोजभक), डॉ. अभिषेक पांडेय एवं अन्य मण्डल संयोजक उपस्थित रहे।
क्या कहते हैं डॉक्टर अभिमन्यु कुमार दूबे
डॉ. अभिमन्यु दूबे जी ने अपने व्याख्यान में सभा को सम्बोधित करते हुए बताया कि भारत का विकास तभी सम्भव है जब भारत का सबसे अस्पृश्य तपका जीवन की मूलभूत ज़रूरत जैसे रोटी, कपड़ा, मकान, स्वास्थ्य, शिक्षा से वंचित न होगा।डॉ. दूबे ने कहा की भारतीय जनता पार्टी देश को एक नई दिशा एवं दशा को प्रदान करने हेतु तत्पर पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी अपने बहुआयामी योजनाओं जैसे आयुष्मान योजना, जन-धन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना से देश की प्रत्येक जन को लाभान्वित करने हेतु प्रयासरत है। जो सुविधाओं से दूर थें आज उन्हें जीवन जीने अथवा भरण पोषण हेतु पूरा सहयोग मिल पा रहा है।