शहीद स्मारक पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिजन समिति के सदस्यों ने किया बैठक बोले अपने सुख-दुख के साथी ईश्वर चंद्र जैसवाल को बिधायक बनाने का बनाया बिचार

शहीदस्मारक पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिजन समिति के सदस्यों ने किया बैठक बोले अपने सुख-दुख के साथी ईश्वर चंद्र जैसवाल को बिधायक बनाने का बनाया बिचार

आशुतोष कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

जनपद गोरखपुर के चौरीचौरा क्षेत्र शहीद स्मारक परिसर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिजन समिति के संयोजक राम नारायण त्रिपाठी के नेतृत्व में वृहस्पतिवार को एक आवश्यक बैठक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिजनो के द्वारा किया गया जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव में राजनीतिक पार्टियों को क्षेत्रीय नेता जिला प्रमुख संघ के पूर्व अध्यक्ष ईश्वरचंद जायसवाल को प्रत्याशी बनाने की मांग किया गया।

कुछ ऐसे बोले समिति के संयोजक रामनयन त्रिपाठी

समिति के संयोजक राम नारायण त्रिपाठी ने बैठक के संबोधित करते हुए कहा कि चौरीचौरा एतिहासिक शहीद नगरी होने के बाद भी उपेक्षा का शिकार है। चौरीचौरा के वीरों ने देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मगर राजनीतिक पार्टियों द्वारा चुनाव में बाहरी लोगो को टिकट देने से स्थानीय विकास बाधित है। अन्य विधानसभा क्षेत्रों के तुलना चौरीचौरा विकास में काफी पीछे है। पूर्व प्रमुख ईश्वरचंद जायसवाल ने लगातार चालीस वर्षो से सेनानी परिजनों की मदद के साथ साथ प्रमुख रहते हुए क्षेत्र का काफी विकास किया है।

स्मारक परिसर के बैठक में यह लोग रहे वहां पर मौजूद

इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिजन समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वरचंद जायसवाल, रवि नरायन त्रिपाठी, जंगली निषाद, शामा पासवान, कमला गुप्ता, पारस, राम बेलास चौधरी, सुजीत चौधरी, लाल बाबू यादव, ओम प्रकाश, गुलाब चौरसिया, शिवानंद राजभर, चौथी यादव, अमीन यादव, फूलझारी देवी, सावित्री, सुमिंत्रा समेत अन्य लोग मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *