*प्रेस नोट दिनांक 03.04.2022*
*पुलिस उपमहानिरीक्षक, गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर द्वारा मिशन शक्ति के अन्तर्गत परिवार परामर्श केन्द्र गोरखपुर का किया गया शुभारंभ*
- आशुतोष कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

दिनांक 03.04.2022 को *मिशन शक्ति के अन्तर्गत राज्य सरकार, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार परिवार परामर्श केन्द्र शुरु किया गया है जिसका शुभारंभ पुलिस उपमहानिरीक्षक, गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर द्वारा किया गया ।
उक्त समय पर यह जिम्मेदार अधिकारी गण रहे मौजूद
आपको बताते चलें कि इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर, पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, स0पु0अ0/क्षेत्राधिकारी बांसगांव, क्षेत्राधिकारी लाईन्स/महिला थाना एवं अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे ।
खुले इस परामर्श केन्द्र का यह है कुछ खास उद्देश्य
* इस परामर्श केन्द्र का उद्देश्य यह है कि यहां पर पुलिस के व जनता के सम्मानित लोगो की तरफ से मध्यस्थता आयोजित की जाएगी जिसमें पति पत्नी के विवाद माता पिता के विवाद बच्चो व माता पिता का विवाद बातचीत व मध्यस्थता के माध्यम से किया जाएगा साथ ही अन्य विभागो के जरिए कोई आर्थिक , कानूनी व मेडिकल सहायता या व्यवसायिक दक्षता देने की जरुरत हो व कोई मादक पदार्थो के सेवन कर रहा हो उसे छुुड़वाने की जरुरत हो तो इन सभी समस्याओ का निस्तारण इस केन्द्र की मदद से की जाएगी । इसी क्रम में परामर्श केन्द्र के मुख्य उद्देश्य यह होगा कि महिलाओ व उनसे सम्बन्धित सभी पारिवारिक विवादो का सम्पूर्ण निस्तारण कानूनी माध्यम के इतर मध्यस्थता व बातचीत के माध्यम से किया जाएगा । जिससे परिवारो के मध्य विवादो के समुचित निस्तारण हो पाए ।
इस परामर्श केन्द्र की कुछ खासे है ऐसी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा परिवार परामर्श केन्द्र में पुलिस टीम तैनात की गई है साथ ही काउन्सलर्स की एक टीम तैनात की है जिसमें 11 अलग अलग पृष्ठभूमि के महिला व पुरुष काउन्सलर्स तैनात किए गए है जो अनुभवी व अलग अलग क्षेत्र की विशेषज्ञता रखते है । ये पारिवारिक समस्याओ को सुनकर मध्यस्थता के माध्यम से धीरे धीरे उनकी समस्याओ का निस्तारण कर परिवार को बिखराव से बचाएगे । साथ ही महिलाओ को कोई समस्या हो तो उसको दूर करने हेतु हर सम्भव मदद की जाएगी ।