चौरीचौरा में बीते दिनों हुए बवाल में 25000का इनामी बना मनुरोजन ने किया कोर्ट में आत्मसमर्पण
आपको बताते चलें कि दिनांक 25.03 2022 को कस्बा चौरी चौरा में घटित घटना का मुख्य आरोपी मनुरोजन यादव पुत्र केशव यादव निवासी शाहू कोल मिर्ज़ापुर थाना खोराबार जनपद गोरखपुर ने पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण दिनांक 08.04 2022 को न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जनपद गोरखपुर में आत्मसमर्पण कर दिया है ।
मनुरोजन के आत्मसमर्पण के संबंध में यह भी जानना है जरूरी
जानकारी के लिए यह भी बताना जरूरी है कि, दिनांक 25.03. 2022 को कस्बा चौरी चौरा में तोड़फोड़ की घटना का मुख्य आरोपी घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था । जिसकी गिरफ्तारी के लिए निरंतर उसके घर, रिश्तेदारियो तथा मिलने के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी । पुलिस केलगातार दबिश ,तलाश से अभियुक्त मनुरोजन यादव पुत्र केशव यादव उपरोक्त की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा उसकी गिरफ्तार करने वाली टीम को 25 हजार रुपए का पुरस्कार घोषित किया गया था।
। पुलिस के लगातार दबिश एवं तलाश के कारण आज दिनांक 08.04. 2022 को न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है जिसे माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार जनपद गोरखपुर भेज दिया गया है ।