माता तरकुलहा देवी धाम हुआ हाईमास्ट की रोशनी से गुलजार

माता तरकुलहा देवी धाम हुआ हाईमास्ट की रोशनी से गुलजा

राजेश जैसवाल के साथ संजय मिश्रा की रिपोर्ट

गोरखपुर मां तरकुलहा देवी धाम चैरिटेबल ट्रस्ट का एक प्रतिनिधिमंडल दिनांक 19 अप्रैल 2022 दिन मंगलवार को बांसगांव के सांसद माननीय कमलेश पासवान व सांसद प्रतिनिधि पूर्व ब्लाक प्रमुख चरगांवा श्री सुनील पासवान से मिलकर के मां तरकुलहा देवी मंदिर पर व परिसर में हाई मास्क लाइट की मांग किया जिस पर उन्होंने तत्काल कार्यदाई संस्था को मंदिर पर दो हाई मास्क लाइट लगवाने के लिए निर्देशित किया उसी के क्रम में सांसद निधि से ₹460000 की लागत से दिनांक 4 मई 2022 को दोनों हाई मास्क एक मंदिर के बगल में दूसरा नवनिर्मित धर्मशाला के कैम्पस में लगवाया गया आज से मंदिर तथा परिसर हाई मास्क की रोशनी से जगमगएगा।

इस पुनीत कार्य के लिए उन्हें दिया गया साधुवाद व शुभकामना

माननीय सांसद कमलेश पासवान जी तथा उनके प्रतिनिधि सुनील पासवान जी को इस पुनीत कार्य के लिए ट्रस्ट तथा व्यापार मंडल के पदाधिकारी मुनीलाल चौहान रमेश राय नरेंद्र पांडे राजेश जयसवाल हिमाचल साहनी अमरनाथ जयसवाल विशाल पासवान राज नारायण सिंह ध्रुव जयसवाल हरीश राजभर ऋषिकपूर साहनी सोनू पासवान बबलू पासवान सचिन पासवान तथा तथा मंदिर पर दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने धन्यवाद ज्ञापित किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *