अमर शहीद बाबू बंधू सिंह निजी आईटीआई सोनबरसा बुजुर्ग चौरीचौरा में गुरुवार को 63 आईटीआई के छात्रों को टैबलेट वितरण किया गया। टैबलेट वितरण के मुख्य अतिथि व कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता जितेंद्र कुमार पांडेय ने छात्रों में टैबलेट वितरित किया।स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत डीएम के आदेश पर 63 छात्रों को टैबलेट उपलब्ध कराया गया था। कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार की इस योजना से छात्रों को तकनीकी तौर पर मजबूती मिलेगी। डिजिटल शक्ति पोर्टल पर अपलोड किए जाने के लिए छात्रों को सुविधा मिलेगी। टैबलेट पाकर बच्चों के चेहरे खिल गए। टैबलेट वितरण के दौरान आईटीआई कॉलेज के प्रबंधक मनीष सिंह, प्रधानाचार्य भागीरथी, सतीश, चंद्रमणि, हरिकेश, आदित्य तिवारी व धर्मेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।