ट्रेलर लेकर पैसे भुगतान में फर्जीवाड़ा करने का आरोप ∆- पीड़ित ने डीएम से शिकायत कर लगाया न्याय की गुहार

 

आशुतोषकुमार  पान्डेय की रिपोर्ट 

 चौरीचौरा थानाक्षेत्र के बरईपार निवासी राम सिंह पुत्र पुरुषोत्तम सिंह ने आरोप लगाया है कि उनका ट्रेलर खरीदने वालों ने एडवांस देकर ट्रेलर ले लिया और शेष पैसे का भुगतान करने में जालसाजी किया है। आरोपियों ने बकाया पैसा हड़प लिया है और पैसा मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसकी शिकायत राम सिंह ने डीएम से करते हुए न्याय की गुहार लगाया है।राम सिंह ने डीएम को दिए तहरीर में कहा है कि वह अपना ट्रेलर गाड़ी संख्या यूपी 53ईटी 4740 को बेच रहे थे। ट्रेलर खरीदने के लिए 10 अक्टूबर 2023 को राम मुकुट यादव पुत्र अज्ञात व अजय कुमार यादव पुत्र राम मुकुट यादव निवासी चकदहा थाना कलवारी जिला बस्ती व राकेश यादव पुत्र रामदास यादव निवासी ग्राम सियर खुर्द थाना धनघटा जिला संतकबीर नगर से 19 लाख रुपये में विक्रय की बात तय हुआ। बात तय होने के बाद राम मुकुट यादव ने एक लाख 21 हजार एडवांस नगद देकर मेरा ट्रेलर चले गए। राम मुकुट यादव ने एक साजिश के तहत धोखा देने की नीयत से अपने भतीजे राकेश यादव के नाम से मेरे ट्रेलर वाहन को ट्रांसफर करा दिया। बिक्री के तयशुदा रकम का केनरा बैंक खलीलाबाद का एक चेक तीन लाख पचास हजार रुपये का दिया। वह जालसाजों के इस जालसाजी को नहीं समझ सका। उनके दिए चेक को भुगतान के लिए अपने बैंक खाता में जमा किया तो 23 जुलाई 2024 को एमाउंट इन वर्ड्स फिगर डिफर की टिप्पणी के साथ बाउंस कर दिया। जब चेक को ध्यान से देखा तो पता चला कि अंग्रेजी में पचास की जगह पन्द्रह लिखा हुआ है। उन लोगों ने जालसाजी के उद्देश्य से ऐसा किया। जब चेक लेकर उनके पास गया तो उक्त लोगों ने गाली गुप्ता देते हुए भुगतान न करने और जान से मारने की धमकी दिया। मुझे जान का खतरा बना हुआ है। राकेश यादव मेरे साथ कभी भी कोई अनहोनी कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *