करमहां मठ के जिर्णोद्धार के लिए जनप्रतिनिधियों ने किया पहल मंजूरी होते ही पूजनोपरांत शुरू हुआ कार्य

 श्रीनिवास तिवारी की रिपोर्ट

जनपद कुशीनगर के नगरपालिका क्षेत्र हाटा के निकट करमहां मठ के जिर्णोद्धार हेतु उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग से  चार करोड़ चौहत्तर लाख रुपए के बजट अनुमोदन के बाद स्थानीय विधायक श्री मोहन वर्मा और सांसद श्री विजय कुमार दुबे के साथ नगर पालिका परिषद हाटा के चेयरमैन श्री रामानन्द सिंह के साथ कार्य शुभारंभ  हुआ।इस अवसर पर स्थानीय विधायक ने कहा कि लोगों के आस्था का सम्मान करना हमारे राजनीतिक जीवन का मुख्य उद्देश्य है तो वहीं सांसद जी ने अपने संबोधन में मंदिर के जिर्णोद्धार के साथ ही साथ सरदार नगर से कुशीनगर तक रेलवे लाइन का निर्माण कर रेलवे की दृष्टिकोण से पिछड़े क्षेत्र का विकास करना है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री मुंशी सिंह, बबलू बक्सा वाले सहित पच्चीसों वार्ड सभासद के साथ ही साथ क्षेत्र के गड़ मान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *