खबर उत्तर प्रदेश के जनपद गोरखपुर थाना क्षेत्र झंगहा के ग्राम सभा विशुनपुर मटियरा से है जहां के रहनें वालें प्रदीप वर्मा की पत्नी काजल ने जहां अपनें जेठ अयोध्या वर्मा व उसकी पत्नी गीता देवी के खिलाफ झंगहा थानाध्यक्ष को सत्रह अक्टूबर को एक प्रार्थना पत्र देकर पैतृक जमीन के मामले को लेकर पति व सास से मारपीट करने तथा उन लोगों को जान से मारने की धमकी दे नें का आरोप लगाते हुए सुरक्षा व न्याय की गुहार की अर्जी लगाई है वही पुलिस क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा से मिलने पहुची पीड़िता वैजंती देवी तथा प्रदीप वर्मा द्वारा मीडिया से एक मुलाकात के समय अपनी आपबीती बताते हुए कहें कि हमारा भाई अयोध्या व उसकी पत्नी गीता हमारे तथा हमारे मां बैजंती के जान का दुश्मन बना है ऐसे में उसके उपर शासन प्रशासन द्वारा समुचित कार्यवाही न्याय हित में जरूरी है !
जानें क्या कहते है पुलिस क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा
जब इस मामले मे पुलिस क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा से बात जानकारी लिया गया तो उन्होने बताया कि मामला संज्ञान मे नही है हमसे मुलाकात नही हुई है अभी पर अगर जानकारी मिली है तो दिखलवा ले रहा हूं दोषी पर कारवाई अवश्य होगी!