कुशीनगर के पड़ोसी देश नेपाल के रोटरी क्लब कपिलवस्तु मण्डल – 3292 के अध्यक्ष बालकृष्ण पांड्या और सदस्य अयोध्या प्रसाद भंडारी ने सोमवार को कुशीनगर के ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों का दौरा किया। इस तीर्थाटन के दौरान उन्होंने भारत के रोटरी क्लब कुशीनगर मण्डल – 3120 के सदस्यों के साथ इंटर डिस्ट्रिक्ट मीट कर आपसी सौहार्द और रोटरी फेलोशिप को और सुदृढ़ करने पर विचार-विमर्श किया।
रोटरी क्लब कुशीनगर के अध्यक्ष श्री वाहिद अली ने रोटरी क्लब कपिलवस्तु के अध्यक्ष बालकृष्ण पांड्या को रोटरी फ्लैग, अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत और सम्मान किया। इस अवसर पर दोनों क्लबों के बीच आपसी सहयोग और सद्भावना को और बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई गई।
इस मुलाकात के दौरान दोनों देशों के रोटरी क्लब के सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें श्री रंजीत श्रीवास्तव, श्री आदिल खान, श्री राजेन्द्र शर्मा, श्री बाल कृष्ण पांड्या, श्री अयोध्या प्रसाद भंडारी, और श्री टीके रॉय प्रमुख रूप से शामिल थे। मुलाकात के दौरान रोटरी के विभिन्न सेवा प्रकल्पों और गतिविधियों पर भी चर्चा की गई।
रोटरी क्लब कुशीनगर और रोटरी क्लब कपिलवस्तु के बीच इस तरह की मुलाकातें न सिर्फ दोनों क्लबों के बीच रिश्तों को मजबूत करती हैं, बल्कि यह रोटरी इंटरनेशनल के उद्देश्यों के प्रति भी समर्पण को दर्शाती हैं।
रोटरी क्लब कुशीनगर के सदस्यों ने इस अवसर को बेहद महत्वपूर्ण बताया और भविष्य में दोनों क्लबों के बीच और भी कई सेवा कार्यक्रमों के आयोजन की संभावना पर चर्चा की।