*98 में से मात्र 17 उपभोक्ताओं का जमा था मौके पर बिल*हाटा कुशीनगर एसडीओ पप्पू जायसवाल व जेई अरविंद कुमार के कुशल नेतृत्व में आज विद्युत विभाग ने मेगा चेकिंग अभियान के तहत पगरा गाँव मे 98 उपभोक्ताओं की चेकिंग की गई जिसमे 17 उपभोक्ताओं ने मौके पर 1.2 लाख जमा करवाया। 42 उपभोक्ताओं का कुल बकाया 17.37 लाख का विद्युत विच्छेदन किया गया।बकायेदारों का कनेक्शन काटा गया और निर्देश दिया गया कि अपना बिल शीघ्र जमा करें!
अधिकारियों ने बताया कि इसी तरीके का अभियान आगे भी जारी रहेगा बिजली चोरी करने वाले बकायेदारों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही भी होगी।अधिकारियों ने सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि अपना बकाया विद्युत बिल तुरंत जमा करवा दें। जांच टीम में एसडीओ और जेई के साथ अन्य कर्मचारी और लाइनमैन भी साथ रहे।