हाटा कुशीनगर स्थानीय नगर के गोरखपुर चौराहे पर मार्ग दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। मृतका का नाम संध्या पत्नी प्रमोद उम्र लगभग 32 वर्ष साकिन भेड़िया रामपुर गौनरिया थाना महुआडीह जिला देवरिया की रहने वाली थी मृतका के पति विदेश रहते थे काफी दिन बाद विदेश से आए थे संध्या और दो बच्चों को गोरखपुर घुमाने ले गए थे गोरखपुर से वापस आने के बाद हाटा में NH 28 पार करते वक्त संध्या बाइक से अचानक गिर गई जिसके सर पर गोरखपुर से आ रहे ट्रक का पहिया चढ़ जाने के कारण तुरंत संध्या की मौत हो गई दो बच्चे और मृतका के पति सुरक्षित बच गए लोगो के द्वारा आनन फानन में स्थानीय सीएचसी पर ले जाया गया जहां चिकित्सकों के द्वारा मृत घोषित किया गया स्थानीय थाना के पुलिस मौके पर पहुंच मृत शरीर को पोस्टमार्टम हेतु अग्रिम कार्यवाही में जुट गई परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था दोनों बच्चों के सर से मां ममता खत्म हो गई। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि ओवरब्रिज निर्माण का कार्य कछुआ से भी धीमी गति से हो रहा है आए दिन गोरखपुर तिराहे पर दुर्घटना होता उसके बावजूद जिम्मेदार मौन है जो अगर आज ओवरब्रिज होता तो दो बच्चों की मां की जान नहीं गई होती।