गोरक्षप्रांत के आजीवन सदस्य बने समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय*

 

आशुतोष कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट 

राष्ट्रीय कवि संगम गोरक्षप्रांत द्वारा कवि सम्मेलन व कार्यकर्ता बैठक का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल पक्कीबाग मे किया गया जहाँ पर सम्मेलन मे साहित्य से जुड़े सैकड़ों लोग उपस्थित रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल जी द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलपति जय प्रकाश सैनी जी की उपस्थिति मे कुलदीप पाण्डेय को सम्मानित करते हुए राष्ट्रीय कवि संगम संगठन का आजीवन सदस्य घोषित किया गया. इस दौरान प्रांत अध्यक्ष डा. राजेश कुमार मिश्रा द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया तथा गोरक्षप्रांत के वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे.कार्यक्रम मे उपस्थित गोरखपुर,संतकबीर नगर, महाराजगंज ,बस्ती,देवरिया आदि जिलों के कवियों व साहित्यकारों ने कविता पाठ कर देश के प्रति अपना समर्पण व्यक्त किया. कुलदीप पाण्डेय भी गोरखपुर के सुप्रसिद्ध युवा समाजसेवी होने के साथ ही युवा जनकल्याण समिति नामक सामाजिक संगठन के संचालक व अध्यक्ष होते हुए साहित्य व कविता से लगाव रखते है तथा शहर व आस पास के क्षेत्रों मे आयोजित कवि सम्मेलनों मे पहुँचकर कवियों कि रचना को सुनने के साथ ही स्वयं भी कुछ कविता जीवनी व शायरी लिखने के लिए प्रयासरत रहते है.समाजसेवा के साथ ही साहित्य मे भी रुचि रखने वाले कुलदीप पाण्डेय को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल ने अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित करते हुए आजीवन सदस्य बनने कि घोषणा किये.वही समाजसेवी ने सबके प्रति आभार प्रकट करते हुए साहित्य के बढ़ावा के लिए प्रचार प्रसार करने के लिए अपनी भूमिका सदैव रखने का आश्वासन दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *