पत्रकार हितों के लिए कटिबद्व है पीपीए कीसी साथी के सम्मान पर नही आने दिया जाएगा आंच योगेंद्र

 

आशुतोषकुमार पान्डेय की रिपोर्ट 

पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई चौरीचौरा की मासिक बैठक गौतम बुद्ध वी. एस स्कूल लक्ष्मीपुर झंगहा में रविवार को आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष योगेंद्र मौर्य ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों के हितों की सुरक्षा और समस्याओं पर चर्चा करना और उनके समाधान के लिए ठोस कदम उठाना था। बैठक को संबोधित करते हुए तहसील अध्यक्ष योगेंद्र मौर्य ने पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान के मुद्दों पर चर्चा करते हुए कहां कि पत्रकार समाज का चौथा स्तंभ हैं, और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने एसोसिएशन के सदस्यों को आश्वासन दिया कि प्रशासन से संपर्क कर पत्रकारों की सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निदान दिलाने की मांग की जाएगी।
संगठन के सभी पत्रकारों को एकजुटता बनाए रखने और समाज में अपनी भूमिका को मजबूती से निर्वहन करने के लिए आह्वान किया। कार्यक्रम के आयोजक प्रबंधक विकास कुमार रहे ।
इस अवसर पर प्रदेश अनुशासन समिति के महामंत्री सुमेर नाथ पाण्डेय पूर्व जिला अध्यक्ष यशोदा नंद सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव , महामंत्री रामसिंह गौतम, मीडिया प्रभारी अभिषेक प्रजापति मंडल उपाध्यक्ष अरविंद ओझा रामसनेही ,विशाल दूबे,महेश पासवान,दुर्गेश कुमार गुप्ता, सतीश सिंह, पियूष राकेश त्रिपाठी अश्वनी कुमार महेंद्र चौधरी रामसेवक पासवान, विनोद पासवान सहित तमाम लोग उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *