ओलंपियाड और मैथ्स ओलंपियाड पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन

 

आशुतोषकुमार पान्डेय की रिपोर्ट 

सेंट्रल पब्लिक एकेडमी, चौरी चौरा में आज हिंदुस्तान ओलंपियाड और मैथ्स ओलंपियाड पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आरोही, विवान, सन्नी, मेघना, जोया, अनामिका, ऋषभ, अभय, अभिनव, दीपाली, नमन, वैष्णवी, अंशिका, नितेश, सत्यम, मकबूल, आनंद, अफ़्फ़ान, निवेदिता आदि छात्रों को उनकी उपलब्धियों के लिए मेडल, प्रमाणपत्र व अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
विद्यालय के चेयरमैन डॉ. अभिमन्यु दुबे एवं प्रशासनिक डॉ. गीता दुबे ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्रों की बौद्धिक क्षमता को निखारने में सहायक होती हैं और उन्हें प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए तैयार करती हैं। प्रधानाचार्य रवि पाण्डेय और उप-प्रधानाचार्या श्रीमती सरोज वर्मा ने कहा कि सह-शैक्षिक गतिविधियां छात्रों की सोच को विस्तृत और सक्रिय भी बनाते है एवं इससे उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहन मिलता है।
कार्यक्रम के अंत में एकेडमिक ग्रुप हेड श्री कस्तुभ प्रकर्ष, एकेडमिक काउंसलर मिस निमिशा शाश्वत ने सभी छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को सराहते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर सभी शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी दिनेश शर्मा, मुकेश त्रिपाठी, मनीष पाण्डे, संतोष पाण्डे, बीरबहादुर यादव, रंजना सचान, सीमा सिंह, मोनिका शर्मा, अप्सरा बिडारी, क्षमा जयसवाल, राजकुमारी सिंह, हिना यास्मीन, अनुप शुक्ला, शालिनी सिंह, निकिता राय, विवेक मणि, अवनीश एवं उपस्थित अन्य सभी ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *