सचिन गौरी वर्मा बने ‘माय भारत पोर्टल’ पर सिविल डिफेंस अभियान के मार्गदर्शक

 

 

 

आशुतोषकुमार पान्डेय की रिपोर्ट 

 पंडित महामना फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक एवं काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र सचिन गौरी वर्मा को नेहरू युवा केन्द्र संगठन, भारत सरकार (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय) द्वारा एक महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। उन्हें विधानसभा चौरी चौरा क्षेत्र के सभी स्कूलों, डिग्री कॉलेजों एवं कोचिंग संस्थानों में ‘माय भारत पोर्टल’ पर सिविल डिफेंस हेतु अधिक से अधिक युवाओं का पंजीकरण कराने के लिए मार्गदर्शन हेतु चयनित किया गया है। इस संबंध में जिला युवा अधिकारी सीमा पांडेय ने पत्र जारी कर सचिन गौरी वर्मा को औपचारिक जानकारी दी है। सचिन ने अपने चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह महाअभियान पंडित परशुराम मणि त्रिपाठी लोक कल्याण न्यास के संस्थापक डॉ० दिनेश मणि त्रिपाठी के सहयोग से पूरे विधानसभा क्षेत्र में प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पहल युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम है। साथ ही क्षेत्र के सभी शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम चलाकर युवाओं को ‘माय भारत पोर्टल’ से जोड़ा जाएगा, ताकि वे विभिन्न सरकारी योजनाओं और गतिविधियों से लाभान्वित हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *