एमएलसी ने किया तीन सड़कों का लोकार्पण सरदार नगर में एक व ब्रह्मपुर ब्लाक में दो सड़क का कराए हैं निर्माण

 

एमएलसी डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह ने सरदार नगर व ब्रह्मपुर ब्लॉक में तीन सड़कों का गुरुवार को लोकार्पण किया। इन तीनों सड़कों का निर्माण उन्होंने अपनी निधि से कराया है।
सरदार नगर के अवधपुर गांव में शांति देवी गेट से कैलाश सिंह के घर तक 23 लाख रुपये की अधिक लागत से 280 मीटर सड़क बनी है। लोकार्पण के दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में प्रदेश में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। गांव गांव तक सड़क पहुंच रही है। इस दौरान राजकुमार गुप्ता, अवध नारायण जायसवाल, कोदई सिंह, मानसिंह, ओमप्रकाश सिंह , अमित सिंह, धर्मेंद्र चौधरी, महताब आलम, विनोद मौर्य, सुभाष मौर्य, प्रभुनाथ गौड़, जगदीश मौर्य, अवधकिशोर मौर्य समेत गांव के तमाम लोग मौजूद रहे। वहीं, ब्रह्मपुर ब्लाक के पकड़ियार गांव में दो सीसी सड़क का उन्होंने लोकार्पण किया। इस दौरान ग्राम प्रधान शिवाजी सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *