अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आगामी 21 जून को सरदारनगर के मजीठिया ग्राउंड पर समाजसेवी एस.के. शर्मा द्वारा आयोजित योग कार्यक्रम में भोजपुरी फ़िल्म इंड्रस्ट्रीज के बड़े बड़े कलाकारों का जमावड़ा होने वाला है जो इस योग दिवस में चार चांद लगाने का काम करेंगा यह जानकारी देते हुए समाजसेवी एस.के. शर्मा
ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून कक सरदारनगर के मजीठिया ग्राउंड पर एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसमें क्षेत्र के सभी लोगों को इस योग कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार बहुत बड़ा होगा। जिसमें हजारों लोगों के भाग लेने की उम्मीद है। इस कार्यक्रम में उपस्थित होम वाले लोगों को योगा टीचर व जिम्नास्ट चिमनाजी लोगों को योग कराएंगे। इस कार्यक्रम में चार चांद लगाने के लिए और लोगों को योग के प्रति जागरूक करने के लिए भोजपुरी फ़िल्म इंड्रस्ट्रीज के सिंगर आलोक कुमार पासवान, भोजपुरी अभिनेत्री आस्था सिंह और भोजपुरी सिंगर व अभिनेता लिटिल स्टार आर्यन बाबू उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि मजीठिया ग्राउंड में यह कार्यक्रम सुबह 7 बजे से शुरू होगा। समाजसेवी एस.के. शर्मा ने पिछले वर्ष फुटहवाइनार में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया था जिसमे सैकड़ों लोगों ने भाग लिया था। इस कार्यक्रम में भाग लेने वालों को योग के लिए ड्रेस भी वितरित किया गया था। एस.के. शर्मा ने मजीठिया ग्राउंड पर एक बड़ा मैराथन दौड़ आयोजित कर सुर्खी बटोरा था। जिसमे प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वालों को हजारों रुपये का इनाम देकर सम्मानित किया गया था। इसके अलावा चौरीचौरा क्षेत्र के लोगों को दर्जनभर बसों में पूर्ण खर्च पर कुम्भ स्नान कराया था। गरीबों की सेवा के लिए तत्पर रहने वाले एस.के. शर्मा ने ठंड से बचाव के लिए चौरीचौरा क्षेत्र के गरीब और जरूरतमंद लोगों में बढ़िया किस्म का हजारों कम्बल वितरित किया था। जिसे लेकर क्षेत्र में उनकी काफी प्रशंसा हुई थी। क्षेत्र के खिलाड़ियों व प्रतिभाओं को आगे ले जाने के लिए वह हमेशा आगे रहे हैं। शासन के द्वारा चलाये जाने वाले कार्यकर्मों को आयोजित करने में भी वह हमेशा आगे रहते हैं।