उच्चीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांसगांव में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम का शुभारंभ

उच्चीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांसगांव में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम का शुभारभ

(बांसगाव से सुबास चंद की रिपोर्ट )

उच्चीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांसगांव में आज “राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण” कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर अधीक्षक डॉ. के. एम. अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष अश्वनी राय, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश कुमार मास्टर, ग्लोरियस चिल्ड्रेन एकेडमी के प्रबंधक अजय सिंह, पूर्व मंडल महामंत्री प्रमोद त्रिपाठी सहित स्वास्थ्य विभाग के डॉ. धीरज शाही, आर्जव शुक्ला, रमेश सिंह, दीपक सिंह राजा, प्रभात सिंह, उमेश कुमार, मदन जी तथा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी गण मौजूद रहे। वही जानकारी को लेकर बताते चलें कि कार्यक्रम 11 अगस्त से 28 अगस्त 2025 तक चलेगा, जिसके अंतर्गत ए.एन.एम., आंगनवाड़ी कार्यकत्री, आशा कर्मी एवं एन.जी.ओ. द्वारा घर-घर जाकर दवा खिलाने का कार्य किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *