बांसगांव में गणेश चतुर्थी का उत्सव : वार्ड 2 में पहली बार स्थापित हुई गणेश प्रतिमा, पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन से गूंजा माहौल

बांसगांव में गणेश चतुर्थी का उत्सव : वार्ड 2 में पहली बार स्थापित हुई गणेश प्रतिमा, पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन से गूंजा माहौल

बांसगाव से सुबास चंद की रिपोर्ट 

बांसगांव नगर पंचायत के वार्ड नंबर 2 में इस वर्ष पहली बार गणेश चतुर्थी का पर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। अमित गुप्ता के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा स्थापित कर आकर्षक पंडाल सजाया।

सुबह से ही पंडाल में विधिवत पूजा-अर्चना का दौर जारी है। पंडित संगम राम त्रिपाठी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा संपन्न कराई। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वेद प्रकाश शाही (पप्पू भैया) ने पूजा के बाद गणेश पट का उद्घाटन किया।

भजन-कीर्तन और गणेश वंदना से पूरे पंडाल का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। कार्यक्रम की व्यवस्था में राममिलन गुप्ता, अतुल गुप्ता, अरुण गुप्ता तथा सभासद प्रतिनिधि बृज बिहारी कश्यप सहित कई स्थानीय लोग सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

आयोजन देर रात तक चलेगा। दिनभर भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण होगा, वहीं शाम को विशेष आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यह उत्सव धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता और सद्भाव का प्रतीक बन गया है, जिसमें सभी वर्ग और आयु के लोग श्रद्धापूर्वक भाग ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *