दहेज की बली बेदी पर चिर निद्रा में सदा सदा के लिए सो गई सोनम

दहेज की बली बेदी पर चिर निद्रा में सदा सदा के लिए सो गई सोनम

आशुतोष कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट 

खबर जनपद गोरखपुर के झंगहा थाना के चौकी नई बाजार के बरगदही पोखरा टोला से है जहां चर्चा है कि एक विवाहिता सोनम सदा सदा के लिए दहेज की बलि बेदी पर चिर निद्रा में सो गई जानकारी के लिए आपको बताते चलें कि मृतका सोनम के पिता देवरिया जनपद थाना गौरी बाजार के ग्राम सभा बरदगोनिया लंम्बाई टोला निवासी रामबदन पुत्र सूरज द्वारा स्थानीय पुलिस को घटना के संबंध में दिए गए लिखित तहरीर में पुलिस को बताया गया कि उसके बेटी को उसके पति रमेश पुत्र विदेशी,ससुर विदेशी व हमारी पुत्री मृतका सोनम के ससुरालियों द्वारा आए दिन दहेज स्वरूप रूपये आदि की मांग किया जाता रहा और आज उसे मौत के घाट उतार दिया गया मृतका के पिता ने बताया मौत के बाद वह साक्ष्य मिटाने के लिए उसे दाह संस्कार को लेजा रहे थे सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने समय रहते पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कानूनी कार्रवाई कर रही है मृतका तीन बहन व एक भाई है घटना की सूचना पर पहुंचे मृतका के भाई रवि निषाद,बहन
नीशा खुशी व उसके माता तथा तीन वर्षीय लड़के कृष्णा का रोल रोकर बुरा हाल है देखें क्या कहते हैं मिडिया से घटना को लेकर उसके मायके से चौकी नई बाजार पहुंचे उसके माता पिता व बहनें

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *