बिहार चुनाव में भारी जीत से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
बांसगांव चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न
बांसगांव से सुभाष चंद की रिपोर्ट
(बिहार विधान सभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को मिली भारी जीत से क्षेत्र के भाजपा कार्यर्ताओं में खुशी की लहर)
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बिहार में राजग को मिली भारी जीत से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी के जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में बांसगांव चौराहे पर आतिशबाजी कर जश्न मनाते मिठाइयां भी बांटी गयीं।
इस अवसर पर संजय सिंह ने कहा कि बिहार की जागरूक देशभक्त जनता ने प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री नितीश कुमार के सुशासन में विश्वास व्यक्त करते विपक्षी पार्टियों को नकार दिया। इससे आने वाले दिनों में डबल इंजन की सरकार द्वारा बिहार में विकास का नया दौर शुरू किया जायेगा।
कार्यक्रम में भाजपा के मंडल अध्यक्ष अश्वनी राय, महामंत्री अविनेश सिंह, प्रमोद त्रिपाठी, रमेश मास्टर, देवेश सिंह, सभासद गिरजेश रावत, श्रीराम गोंड, अजय सिंह, अरविंद मौर्य, रामप्रवेश सिंह, गणेश मिश्र, निलेन्द्र सिंह छोटू, राजेश सिंह एडवोकेट, विजय शर्मा, उगत नरायन, राजकुमार सिंह, धर्मराज, संदीप सिंह, निहाल सिंह, हर्ष सिंह, कन्हैया सैनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।