जनपद गोरखपुर के चौरीचौरा क्षेत्र नई बाजार रोड बाजपुर स्थित सेंट्रल पब्लिक एकेडमी, चौरी चौरा में राष्ट्रीय युवा दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के चेयरमैन डाक्टर अभिमन्यु दुबे, प्रशासिका डॉक्टर. गीता दुबे, प्रधानाचार्य श्री रवि पाण्डेय द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। विद्यालय के चेयरमैन डॉ. अभिमन्यु दुबे और प्रशासिका डॉक्टर. गीता दुबे ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि यह दिवस महान विचारक और युगदृष्टा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जिनके विचार आज भी युवाओं को सही दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रवि पाण्डेय ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। यदि वे अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें, तो राष्ट्र को प्रगति के शिखर तक ले जा सकते हैं। इस आयोजन में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।