
आशुतोष कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट –
संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता नवागत एसडीम रवि प्रताप सिंह ने किया। उनके साथ उनके सहयोग में नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला संजय कुमार विजय यादव ने भी प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में सहयोग किया। इस दौरान कुल 106 मामले आए. जिसमे से मात्र 6 मामलो का ही निस्तारण हो सका। शेष मामलो के निस्तारण के लिए ज़बंधित बिभाग को भेज दिए।

संपूर्ण समाधान दिवस थुन्ही महोबचक निवासी रामभरोस गप्ता गाटा संख्या 362 की पैमाइश करने की मांग किया है। भैसहां टोला भगवानपुर निवासी उर्मिला ने यह आरोप लगाया है कि हमारे पति की मृत्यु हो चुकी है प्रार्थिनी किसी तरह अपने छोटे-छोटे बच्चों का भरण पोषण करती है प्रार्थिनी के पाटीदार रामनयन मुरलीधर पुत्रगण रामजीत के द्वारा हमारे डीह भूमि आबादी में बढ़कर अवैध रूप से कब्जा कर रहे हैं। अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग की है। इसी प्रकार ग्राम सभा बघाड निवासी एडवोकेट शत्रुघ्न पटेल ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि संतोष मौर्य के घर से पश्चिम पोखर तक नाली में पूरा शील्ट कचरा बरसाती भरा पड़ा हुआ है नाली के रास्ते पानी बह नहीं रहा है नाली जाम हो गया है जिससे कई लोगों के दरवाजे पर नाली का बदबूदार पानी इकट्ठा हो गया है प्रार्थी के दरवाजे पर एवं खेत में तथा तमाम लोगों के दरवाजे पर दूषित पानी बह रहा है जिससे संक्रामक रोग फैलने की संभावना बनी हुई है करीब 1 साल से नाली की सफाई नहीं हो रही है उन्होंने समस्या का समाधान करने की मांग किया है। मुंडेरा बाजार निवासिनी अजीत साहू पत्नी भारत ने राशन कार्ड में नाम जोड़ने की मांग किया है। जयपुर निवासी चंद्र किशोर पुत्र रघुनाथ ने अपने ही गांव में स्थित चक मार्ग गाटा संख्या 290 रकवा 34 हेक्टेयर का सीमांकन कराकर अवैध कब्जा हटवाने की मांग किया है। इस दौरान तहसीलदार घनश्याम शुक्ला संजय कुमार विजय यादव एस आई झगहां हीरा सिंह यादव एस आई चौरी चौरा राजू रंजन सिंह
राजस्व निरीक्षक रामानंद यादव अमरीश त्रिपाठी राकेश राय राम प्रसाद लाल जी बाबूराम लेखपाल नितेश गुप्ता सहित सभी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी गण मौजूद रहे वही तहसील परिसर में समाधान दिवस पर पहुंचे गौनर निवासी शंखधारी तथा रोजी द्वारा सीओ चकबंदी पर देखें किस तरह से गंभीर आरोप लगा रहे हैं
(मिडिया से अपनी बात रखते गौनर मौनहा निवासी शंखधारी सिंह)