दिल्ली में जनांदोलन को लेकर कांग्रेस नेता जितेन्द्र कुमार पाण्डेय हाउस अरेस्ट, दिल्ली कूच से पहले पुलिस ने रोका

दिल्ली में जनांदोलन को लेकर कांग्रेस नेता जितेन्द्र कुमार पाण्डेय हाउस अरेस्ट, दिल्ली कूच से पहले पुलिस ने रोका

आशुतोष कुमार पाण्डेय की खास रिपोर्ट –

चौरीचौरा (गोरखपुर)

दिल्ली में प्रस्तावित जनांदोलन के मद्देनज़र गोरखपुर जनपद के चौरीचौरा क्षेत्र में कांग्रेस के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जितेन्द्र कुमार पाण्डेय को पुलिस ने उनके आवास पर ही रोक दिया। जानकारी के अनुसार, थाना चौरीचौरा क्षेत्र के गौनर विशुनपुरा निवासी जितेन्द्र कुमार पाण्डेय दिल्ली में आयोजित जनांदोलन में शामिल होने के लिए रवाना होने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही चौरीचौरा पुलिस ने उनके आवास पहुंचकर उन्हें बाहर जाने से रोक दिया।

     (जितेन्द्र कुमार पाण्डेय के आवास पर चौरीचौरा पुलिस )
बताया जा रहा है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और एहतियात के तौर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस की मौजूदगी के चलते पूरे क्षेत्र में राजनीतिक हलचल बनी रही। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए, जबकि पुलिस का कहना है कि शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आवश्यक एहतियाती कदम उठाए गए हैं।इस घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। स्थानीय लोगों और कांग्रेस समर्थकों की निगाहें अब आगे की प्रशासनिक और राजनीतिक गतिविधियों पर टिकी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *