चौरी चौरा में डांडिया एवं गरबा नाइट का भव्य आयोजन, मुख्य अतिथि की उपस्थिति में सचिन गौरी वर्मा ने ज्योति को किया सम्मानित

सचिन द्वारा दिए गए सर्टिफिकेट को मुख्य अतिथि एस० के० शर्मा एवं अन्य अतिथियों द्वारा ज्योति जायसवाल को दिया गया।

चौरी चौरा, गोरखपुर। चौरी चौरा में 16 अक्टूबर 2026 को ज्योति शाइन सैलून एंड एकेडमी के तत्वावधान में डांडिया एवं गरबा नाइट का भव्य आयोजन किया गया। डुमरी खुर्द स्थित श्रीराम पार्टी लॉन में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संगीत, डांडिया तथा गरबा के माध्यम से सांस्कृतिक उत्सव का आनंद लिया।

इस कार्यक्रम की विशेष उपलब्धि यह रही कि भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चौरी चौरा में पहली बार किसी महिला द्वारा इतने बड़े स्तर पर डांडिया एवं गरबा नाइट का आयोजन किया गया। इस पहल को महिला सशक्तीकरण और क्षेत्र में सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय कदम माना गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी एस.के. शर्मा उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पंचायत चौरी चौरा के चेयरमैन सन्नी जायसवाल एवं विधानसभा चौरी चौरा के विधायक प्रतिनिधि ज्योति प्रकाश गुप्ता ने सहभागिता की। इस अवसर पर ज्योति शाइन सैलून एंड एकेडमी की संचालिका ज्योति जायसवाल को उनके सराहनीय प्रयास एवं भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने की पहल के लिए सचिन गौरी वर्मा द्वारा सम्मानित किया गया। सचिन गौरी वर्मा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक (NYV) के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों प्रदेश के सर्वोच्च युवा सम्मान ‘विवेकानंद यूथ अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जा चुका है।

कार्यक्रम में रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों, मनमोहक संगीत और डांडिया-गरबा की प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया। आयोजन के माध्यम से भारतीय संस्कृति, पारंपरिक लोकनृत्यों और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

चौरी चौरा में आयोजित इस भव्य डांडिया एवं गरबा नाइट ने क्षेत्रवासियों को सांस्कृतिक उल्लास से जोड़ने के साथ ही महिला नेतृत्व और स्थानीय स्तर पर सांस्कृतिक आयोजनों की संभावनाओं को भी नई पहचान दी।

चौरी चौरा से आशुतोष कुमार पाण्डेय की खास रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *