हाटा में इस बार सिर्फ 50 दुकानों को मिलेगा पटाखा बिक्री का लाइसेंस, 20 दुकानदारों के सामने खड़ा हुआ संकट

हाटा में इस बार सिर्फ 50 दुकानों को मिलेगा पटाखा बिक्री का लाइसेंस, 20 दुकानदारों के सामने खड़ा हुआ संकट 

हाटा कुशीनगर से  रामअशीष यादव की रिपोर्ट 

श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के मैदान में सजेगा पटाखा बाजार, सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य; नियम तोड़ने पर लाइसेंस होगा निरस्त

हाटा, कुशीनगर

 दीपावली पर्व को देखते हुए कोतवाली हाटा परिसर में बुधवार को पटाखा व्यापारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी डॉक्टर अजय कुमार सिंह और संयुक्त मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी आईएएस मयंक त्रिपाठी ने की।अधिकारियों ने शासन की गाइडलाइन से व्यापारियों को अवगत कराते हुए स्पष्ट किया कि इस बार हाटा में श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के मैदान में ही पटाखा बाजार लगाया जाएगा, जहां अधिकतम 50 दुकानों को ही लाइसेंस जारी किया जाएगा।

अधिकारियों ने निर्देश दिया कि प्रत्येक दुकान पर अग्निशमन यंत्र (फायर सिलेंडर), 200 लीटर पानी से भरा ड्रम, एक बाल्टी और बालू की व्यवस्था अनिवार्य रूप से रखनी होगी। इसके अलावा प्रत्येक दुकान के बीच कम से कम तीन मीटर की दूरी होनी चाहिए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में तत्काल बचाव कार्य किया जा सके। बैठक के बाद अधिकारियों ने पटाखा बाजार के लिए निर्धारित मैदान का निरीक्षण भी किया।

बताया गया कि गुरुवार को शाम चार से छह बजे के बीच तहसील परिसर में दोबारा बैठक होगी। इसी दौरान 50 दुकानों के लाइसेंस भी वितरित किए जाएंगे। वहीं सुकरौली में पटाखा बाजार कहां लगाया जाएगा, इसका निर्णय गुरुवार को निरीक्षण के बाद लिया जाएगा।

सबसे बड़ा सवाल: आखिरकार 20 दुकानद जाएंगे  कहां

इस बार पटाखा बाजार में दुकानों की संख्या 50 निर्धारित किए जाने से व्यापारियों के सामने असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। दरअसल, हाटा में हर साल 70 से अधिक दुकानें लगती रही हैं। ऐसे में इस बार 50 दुकानों का ही लाइसेंस जारी होने से करीब 20 दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। कई दुकानदार पहले ही पटाखों की खरीद के लिए बयाना भी दे चुके हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जिन व्यापारियों को इस बार लाइसेंस नहीं मिलेगा, वे अपनी दुकानें कहां लगाएंगे और पहले से किए गए निवेश का क्या होगा?

इस सवाल पर क्षेत्राधिकारी डॉक्टर. अजय कुमार सिंह ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से लगातार दुकान लगाने वाले व्यापारियों को वरीयता दी जाएगी। हालांकि, उनके विरुद्ध कोई मुकदमा दर्ज नहीं होना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई दुकानदार निर्धारित सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसका लाइसेंस निरस्त करने के साथ उसके विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।

वहीं संवाददाता द्वारा 20 दुकानदारों के भविष्य को लेकर सवाल पूछे जाने पर संयुक्त मजिस्ट्रेट मयंक त्रिपाठी ने स्पष्ट कहा कि शासन की ओर से जारी निर्देशों का ही पालन किया जाएगा। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी लोग सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण तरीके से त्योहार मनाएं।बैठक में प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, नगर पालिका के बड़े बाबू रमाशंकर गुप्ता, अजय राव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं पटाखा व्यापारी मौजूद रहे।, वे अपनी दुकानें कहां लगाएंगे और पहले से किए गए निवेश का क्या होगा का उल्लंघन करता पाया गय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *