भाजपा नेता अजय से क्षेत्रवासियों ने सुनाई अपनी पीड़ा समस्या समाधान का जनप्रतिनिधि ने दिया भरोसा

 आशुतोष कुमार पान्डेय की रिपोर्ट

समस्या समाधान हेतु भाजपा नेता अजय कुमार सिंह को सौपा पत्र-

सरदार नगर ब्लाक अंतर्गत ग्राम सभा डुमरी खास चौराहे पर विगत कई वर्षों से बिजली का पोल और तार जो जर्जर अवस्था में है कभी भी जो बिना तूफान या आधी के भी कहीं भी टूट करके गिर जाता है और आए दिन स्थानीय नागरिकों, दुकानदारों को बिजली की समस्या  झेसलना पड़ता है।

सथानीय लोगों ने जनप्रतिनिधि अजय कुमार सिंह को सौपा एक गांव की समस्या के निराकरण हेतु पत्र 

 बिजली विभाग के दफ्तर के चक्कर काटते काटते स्थानीय लोगों को जब काफी परेशानी का सामना करना पड़ा लेकिन कोई भी नतीजा नहीं निकला जिससे क्षुब्ध हो क्षेत्र के श्री राधेश्याम प्रधान सहित  राजेश पांडे, मनीष वर्मा, अजीत सिंह, सुरेंद्र यादव जी तथा चौराहे के तमाम लोग उपस्थित हुए और अपनी समस्याओं को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अजय कुमार सिंह टप्पू को अवगत कराया।

जल्द ही होगा आप सभी के समस्याओं का समाधान 

भाजपा के गोरखपुर जनपद के जिला कोषाध्यक्ष अजय कुमार सिंह टप्पू भैया ने क्षेत्रीय जनो को आशवस्त किया कि आप सभी के समस्याओं का जल्द से जल्द  निराकरण कराने का भरोसा  दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *