36 घंटे के अंदर पुलिस ने ढूंढ निकाला मेडिसिन कारोबारी दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार–
गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ सुनील गुप्ता ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता कर बताया कि गोरखनाथ थाना क्षेत्र से अगवा कर कैंट थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड पर एक कमरे में बलात्कार करने की सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया था और पुलिस विभाग को बदनाम करने की साजिश रची थी जिसे हमारी गोरखपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 36 घंटे के अंदर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया मालूम हो कि 13तारीख को रात में गोरखनाथ थाना क्षेत्र से युवती को स्टेशन रोड होटल में युवती के साथ रेप करने के बाद छोड़ दिया गया था युवती टेंपू से अपने घर पहुंची थी अगले दिन मामला प्रकाश में आने के बाद गोरखपुर पुलिस द्वारा उपरोक्त घटना को गम्भीरता से लेते घटना मे शामिल अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की तीन टीम बनाकर लगाया गया था।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर व पुलिस अधीक्षक अपराध जनपद गोरखपुर के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ/क्राईम जनपद गोरखपुर के नेतृत्व में प्रभारी स्वाॅट/सर्विलांस अपराध शाखा को मय टीम के साथ उपरेाक्त घटना में शामिल अभियुक्त गणों की गिरफ्तारी हेतु लगाया गया था। क्षेत्राधिकारी कोतवाली तथा प्रभारी महिला थाना द्वारा भी महत्वपूर्ण योगदान रहा उक्त टीमो द्वारा घटना मे शामिल अभियुक्तो की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में जानकारी व इनके गिरफ्तारी का लगातार प्रयास किया जा रहा था। उसी क्रम में पीड़िता द्वारा दिखाया गया घटना स्थल होटल आदर्श पैलेस का कमरा नम्बर 108 का सघन निरीक्षण एवं सूचना संकलन के क्रम मे घटना स्थल पर लगे विभिन्न सीसीटीबी कैमरो को खंगाला गया जिसमें फुटेज मे पीड़िता के साथ एक संदिग्ध व्यक्ति लिफ्ट से कमरे मे जाते हुए दिखायी दिया जिसके आधार पर रूम नं0 108 मे ठहरे हुए व्यक्ति का आईडी व अंकित मोबाईल नम्बर को टीम द्वारा अपने कस्टडी मे लेते हुए विभिन्न श्रोतो द्वारा उपरोक्त घटना मे शामिल दुसरे व्यक्ति के बारे मे पता लगाया ही जा रहा था तथा फुटेज से प्राप्त फोटो को दिखाकर घटना के अनावरण हेतु मुखबिर खास भी मामूर किये गये थे। तभी जरिये मुखबिर सूचना मिला कि उक्त घटना मे शामिल फोटो वाला संदिग्ध व्यक्ति पल्सर मोटरसाईकिल से हुमाॅयुपुर से हड़हवा फाटक के तरफ जा रहा है अगर जल्दी किया जाये तो पकड़ा जा सकता है। इस सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम तत्काल हड़हवाॅ फाटक के पास पहॅुची एवं रास्ते मे ही आने वाले सभी पल्सर वाहनो को चेक करने लगे तभी एक पल्सर सवार व्यक्ति सामने पुलिस को देखते ही भगाने का प्रयास करने लगा जिसे तुरन्त मौके पर हीआलोक कुमार सिहं पुत्र रामप्रवेश सिहं नि0 अजनेरा थाना खेजुरी जनपद बलिया। हा0मु0 मो0 धर्मपुर आदित्यपुरी तिरहा के पास थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर लिया गया । पूछताछ के क्रम मे अभियुक्त जल्दी ही टूट गया तथा जुर्म की स्वीकारोक्ति करते हुये बताया कि घटना को मै व मेरे एक साथी ने मिलकर किया था। हम दोनो मेडिसिन लाईन मे कार्य करते है। इस प्रकार गोरखपुर पुलिस द्वारा 36 घण्टे के अन्दर एक सनसनी खेज घटना का खुलासा करते हुए साक्ष्य के साथ अभियुक्त को घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल के साथ बरामद कर लिया गया हैं दुसरे अभियुक्त की तलाश में टीमें लगी हैं।