जिला जज, डीएम और एसपी ने किया देवरिया कारागार का आकस्मिक निरीक्षण

जिला जज, डीएम और एसपी ने किया देवरिया कारागार का आकस्मिक निरीक्षण-

श्रीनिवास तिवारी की रिपोर्ट –

कुशीनगर के जिला जज, जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर एवं पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने जिला कारागार देवरिया का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था, बैरकों, पूरे जेल परिसर की साफ-सफाई तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। अधिकारियों ने कारागार में बंद कैदियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली एवं व्यवस्थाओं का भी परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने जेल कर्मियों को निर्देशित किया कि वे अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें तथा जेल नियमों एवं निर्धारित मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जेल परिसर में किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि अथवा संदिग्ध तत्वों की मौजूदगी को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।
निरीक्षण के अंत में अधिकारियों ने जेल अधीक्षक को कारागार की सुरक्षा, साफ-सफाई, कैदियों की मूलभूत सुविधाओं तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने जेल प्रशासन को सतर्कता के साथ कार्य करते हुए शासन के निर्देशों एवं नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *