शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, बढ़ा हौसला उत्कृष्ट शिक्षण कार्य करने वाले शिक्षकों को ब्लॉक प्रमुख ने किया सम्मानित

शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, बढ़ा हौसला उत्कृष्ट शिक्षण कार्य करने वाले शिक्षकों को ब्लॉक प्रमुख ने किया सम्मानित–

चौरीचौरागोरखपुर –आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट —

 

जनपद गोरखपुर के विकास खंड ब्रह्मपुर कार्यालय के सभागार में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह में ब्लॉक प्रमुख सुमन यादव ने शिक्षकों को सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की।
सम्मानित होने वालों में प्राथमिक विद्यालय विश्वनाथपुर के सहायक अध्यापक अभय कुमार पाठक, प्राथमिक विद्यालय अवरहिया के अनिल कुमार तथा विकास खंड बेलघाट के प्राथमिक विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक विजय कुमार चौधरी शामिल रहे। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख सुमन यादव ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षकों का चयन होना सुखद अनुभूति है। शिक्षक समाज का निर्माण करने के साथ राष्ट्र के भविष्य का निर्माता होता है। सम्मानित शिक्षक शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर योगदान देकर अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणा बन रहे हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। भाजपा नेता मानवेन्द्र यादव ने कहा कि शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जिसे जो जितना पियेगा, उतना ही दहाड़ेगा। शिक्षा से ही व्यक्ति और समाज का सर्वांगीण विकास संभव है। उन्होंने शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। त्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक मंत्री डॉक्टर. सीबी तिवारी ने कहा कि खंड विकास अधिकारी कार्यालय की ओर से की गई यह अनूठी पहल सराहनीय है। उन्होंने ब्लॉक प्रमुख, खंड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत सहित सभी जिम्मेदारों के प्रति आभार जताया और सम्मानित शिक्षकों को बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन सचिव संदीप सिंह ने किया। इस दौरान ब्लॉक के सचिवों सहित दर्जनों शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *