हनुमान जन्मोत्सव पर गूंजा चौरी चौरा, भव्य बजरंग गर्जना यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

चौरी चौरा (गोरखपुर)। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वावधान में शहीद नगर चौरी चौरा में भव्य “बजरंग गर्जना यात्रा” का आयोजन किया गया। श्रद्धा, उत्साह और जयघोष से ओत-प्रोत यह यात्रा पूरे क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बनी रही।

यात्रा का शुभारंभ राघोपुर से हुआ, जो भोपा बाजार होते हुए मुंडेरा बाजार स्थित गुड पड़ाव के प्राचीन हनुमान मंदिर पर विधिवत समापन हुआ। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने “जय श्रीराम” और “बजरंगबली की जय” के गगनभेदी नारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

इस भव्य आयोजन की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष अमित वर्मा ने की। यात्रा में समाजसेवी एस.के. शर्मा, नगर अध्यक्ष सन्नी जायसवाल, ज्योति प्रकाश गुप्ता, मुन्ना भुज, प्रांत संगठन मंत्री दीपेश जी, प्रांत मंत्री नागेन्द्र जी, मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर जायसवाल, विभाग संगठन मंत्री निखिल जी, जिलाध्यक्ष अमरेंद्र जी, जिला मंत्री रंजीत जी, प्रांत संयोजिका मातृशक्ति कामिनी वर्मा, जिला उपाध्यक्ष किरन, जिला संयोजिका सुनैना, संयोजिका रिंकी, प्रखंड संयोजक रोशनी, धर्मजागरण प्रमुख जयगोविंद सूर्या, कॉलेज विद्यार्थी प्रमुख आदित्य दबगर, प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र जी, प्रखंड मंत्री अंशु जी, संयोजक सागर जी, कुनाल जी, पंडित महामना फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक सचिन गौरी वर्मा, पल्लवी जायसवाल, डॉ. सत्यप्रकाश दुबे, आनंद वर्मा, योगेंद्र जायसवाल, छोटी, सानिया, सुजीत, काजल, रिया एवं आस्था सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की विशेष आकर्षण झांकियां रहीं, जिसमें राम जी के रूप में रानी वर्मा, लक्ष्मण जी के रूप में खुशी, सीता जी के रूप में अंजली, भारत माता के रूप में आराध्य, रानी लक्ष्मीबाई के रूप में रिया एवं अंशिका तथा हनुमान जी के रूप में हिमांशु ने दर्शकों का मन मोह लिया।

हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। पूरे क्षेत्र में भक्तिभाव, उत्साह और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला।

आशुतोष कुमार पाण्डेय की खास रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *